फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीतापुर के बदमाश शहर में करते थे छिनैती-लूटपाट

सीतापुर के बदमाश शहर में करते थे छिनैती-लूटपाट

Mon, 14 Jan 2019 04:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के बदमाश शहर में करते थे छिनैती-लूटपाट
लखीमपुर खीरी। शहर में सीतापुर जिले का गैंग छिनैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। रविवार की रात सदर कोतवाली पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में तीन शातिर अपराधी हैं। तीनों पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और अलग-अलग स्थानों से लूटे गए 31 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश मैगलगंज रोड पर स्थित गैस प्लांट के पीछे खड़े हैं। इस पर उन्होंने इंस्पेक्टर (अपराध) ऋषिदेव सिंह, चौकी प्रभारी मिश्राना अजब सिंह, जेल गेट चौकी प्रभारी दिनेश यादव, सिपाही विजय शर्मा, विष्णू कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव भगवंतपुर निवासी गनी यादव, शुभम पांडेय, गांव सरना निवासी अंकित, शेरपुर निवासी वीरेंद्र और अमित यादव को दबोच लिया, जबकि दो अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बदमाशों के पास एक तमंचा, कारतूस और एक बैग में रखे लूटे गए 31 मोबाइल बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दो-तीन लोगों की टीम बनाकर शहर की सड़कों पर सूनसान स्थानों की पहले रेकी करते थे। बाद में पर्स, मोबाइल की छिनैती कर भाग जाते थे। बकौल पुलिस आरोपियों ने 11 जनवरी को धर्म सभा इंटर कॉलेज, 26 दिसंबर को खुशबू नर्सरी के पास हुई छिनैती की घटना के अलावा अन्य कई वारदातों को करना कबूल किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांचों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


तीन बदमाशों का है आपराधिक इतिहास
पकड़े गए बदमाशों में शामिल तीन बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। आरोपी गनी यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत सात, अंकित के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित पांच और शुभम के खिलाफ डकैती समेत छह मुकदमे सीतापुर और लखीमपुर सदर कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed