{"_id":"5bd9ae93bdec2269896639b1","slug":"201540992659-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर और यतीश बने गोमती मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर और यतीश बने गोमती मित्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती संरक्षण अभियान के तहत गोमती सेवा समाज की ओर से फोटो प्रदर्शनी लगाई गई थी। यह प्रदर्शनी नदी, प्रकृति, पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थी। चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का समापन मोहम्मदी रामलीला में हुआ।
युवाओं की एक टीम नि:स्वार्थ भाव से पर्यावरण, नदी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। फोटो प्रदर्शनी के अंतिम दिन गोमती मित्र और एसडीएम लखीमपुर सदर अरुण कुमार सिंह और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड होल्डर यतीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। गोमती सेवा समाज द्वारा पिछले दो वर्षों से किसी भी प्रशासनिक मदद के बिना गोमती नदी को बचाने और समाज को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने का हर संभव प्रयास विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि, गोमती मित्र व एसडीएम लखीमपुर सदर अरुण कुमार सिंह ने गोमती सेवा समाज द्वारा तस्वीरों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के इस प्रयास की सराहना की। विशिष्ट अतिथि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित गोमती मित्र यतीश शुक्ला ने नदियों पर फोटो प्रदर्शनी लगाने का आग्रह किया। वाईडी कॉलेज लखीमपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. वीपी सिंह ने फोटो के माध्यम से लोगों में जागरूकता की इस पहल को अनोखी पहल बताया। उपाध्यक्ष अनुभव गुप्ता ने अगली बार गोमती फोटो प्रदर्शनी लगाने की बात कही। इस मौके पर जसवंत सिंह, प्रशांत मिश्रा, अनूप बाजपेयी, ओमप्रकाश मौर्या, बक्शीश सिंह, अनुभव गुप्ता, हरमनदीप सिंह, प्रियांशु त्रिपाठी, देवेश कुमार, प्रियांशु मिश्रा, देव बाथम आदि उपस्थित रहे।