{"_id":"5b7863b142c792464429de2b","slug":"201534616497-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधि निरीक्षक ने अलीगंज में मारा छापा, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधि निरीक्षक ने अलीगंज में मारा छापा, अफरातफरी
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-18एलकेएच207
मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षकों के छापा
स्वामी मेडिकल स्टोर बंद कर भागे
अलीगंज। सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ मंडल लखनऊ द्वारा शिकायत के आधार पर टीम का गठन किया गया, जिसने अलीगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
टीम में सीतापुर जिले के औषधि निरीक्षक नवीन कुमार और लखीमपुर जिले के औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत शामिल रहे। टीम ने अलीगंज पुलिस चौकी प्रभारी महेश प्रताप के साथ छापामार कार्यवाही की। लखीमपुर के औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत ने बताया शिकायत थी कि अलीगंज कस्बा में बिना योग्य व्यक्तियों के नकली, बिना लाइसेंस दवाओं का कारोबार किया जा रहा है। छापामारी के समय शिकायत के आधार पर कस्बा स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर तिकुनिया अलीगंज का निरीक्षण किया गया फार्म को लाइसेंस प्राप्त है। निरीक्षण के समय दो संदेहास्पद औषधियों के नमूने सील मोहर किए गए। टैबलेट एल्डीजेसिक पी और सीरप जिनको लाइफ को राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। छापे की जानकारी होने पर अलीगंज के अन्य मेडिकल स्टोर शटर बंद कर भाग खड़े हुए जिसकी सूचना सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ को दे दी गई है। जो मेडिकल स्टोर स्वामी दुकान बंद कर भाग गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान यदि कोई भी बिना लाइसेंस दवा का कारोबार करते पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।