फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   साइलेंट किलर डायबिटीज से बचाव के लिए निकली रैली

साइलेंट किलर डायबिटीज से बचाव के लिए निकली रैली

Tue, 14 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
साइलेंट किलर डायबिटीज से बचाव के लिए निकली रैली
श्‍ाुगर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली। उसके बाद लोगों को शुगर से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए जीआईसी मैदान में हस्ताक्षर अभियान चला और गोष्ठी भी हुई।
एनसीडी (गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ) की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित रैली को सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करते हुए रैली रोडवेज बस अड्डे से हीरालाल धर्मशाला चौराहे से सदर चौराहा होते हुए जिला अस्पताल और वहां से गुरूगोविंद सिंह तिराहे से जीआईसी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने डायबिटीज से बचाव व रोकथाम के बारे में बताया। एनसीडी के नोडल व एसीएमओ डॉ. रवींद्र शर्मा ने कहा कि जिले में मधुमेह रोगियों की संख्या 60 हजार के करीब है। छोटे- छोटे बच्चों में भी इसके होने की संभावनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए सभी लोग जागरूक रहें और नियमित जांच कराते रहें। एसीएमओ डॉ. वीबी राम ने शुगर की संभावना व इसके होने वाले खतरों के बारे में बताया। एसीएमओ डॉ. रवींद्रनाथ ने कहा कि नियमित व्यायाम करके इससे बचा जा सकता है। फिजीशियन डॉ. राजकुमार वर्मा ने इसके लक्षण और उपचार के बारे में बताया। रैली में एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. एके चौधरी, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. अखिलेश शुक्ला, एनसीसी कमांडेंट संजय पाठक, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार आर्य, एनएसएस के डॉ. सुभाष चन्द्रा, स्टाफ नर्स मोनिका लायल, शुभम, गायत्री, राधा, आरती श्रीवास्तव, डीपीओ डॉ. राकेश गुप्ता सहित एनसीसी, एनएसएस छात्राएं व जीआईसी सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed