फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   200 crore transactions affected by strike in banks, insurance and post offices

बैंक, बीमा और डाकघरों में हड़ताल से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Mon, 28 Mar 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
200 crore transactions affected by strike in banks, insurance and post offices
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों, बीमा कंपनियों और डाक विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। वित्तीय वर्ष के समापन के दिनों में हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल के चलते जिले भर में करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन उत्तर प्रदेश बैंक इंपलाइज यूनियन के आह्वान पर जिला मंत्री अतुल कुमार मेहरोत्रा के नेतृत्व में इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसमें दूर-दूर की शाखाओं से आए सभी बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे। हड़ताल के चलते लगभग सभी बैंकों में कामकाज ठप रहा। इस हड़ताल में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एंड सेल्स के कर्मचारियों और रिटायरीज यूनियन के साथियों ने भी भाग लिया। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

एलडीएम बीएस राना के मुताबिक, बैंक हड़ताल के चलते जिले भर में करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल में इंडियन बैंक से नीलम, पूनम, राधा, सेंट्रल बैंक से नीरज, यूनियन बैंक से शाश्वत, केनरा बैंक से शशांक, अजीत, पी एन बी से ऋषि गिरि, विक्रम, सौरभ, जिला सहकारी बैंक से राजीव मिश्रा, मेडिकल एसोसिएशन से सचिन, विवेक, पंजाब एंड सिंध बैंक से सरदूल सिंह, रिटायरीज यूनियन से जे जे टंडन, लक्ष्मी धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख मांगें - बैंक कर्मचारियों ने मांग की कि निजीकरण बंद किया जाए और पुरानी पेंशन लागू की जाए। जमा राशि पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ पांच दिवसीय बैंकिंग लागू की जाए। जीवन बीमा निगम और बैंकिंग में महंगाई भत्ते की विसंगति दूर की जाए। नई श्रम संहिताओं को रद्द करने के साथ ठेका कामगारों को नियमित किया जाए। वैधानिक न्यूनतम वेतन दिया जाए। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बीमा सुरक्षा दी जाए। कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सार्वजनिक निवेश बढ़ाया जाए। हड़ताल 29 मार्च तक जारी रहेगी।

ठप रहीं डाक सेवाएं - केंद्र सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए आल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन ग्रुप सी, नेशनल डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, नेशनल डाक कर्मचारी संघ खीरी मंडल के बैनर तले खीरी मंडल के डाक कर्मचारी संघ हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली, 18 माह का डीआर/डीए का भुगतान, अनुकंपा मृतक भर्तियां, सभी रिक्त पदों पर भर्ती, आठवें वेतन आयोग का गठन, खाली पदों को तत्काल भरने, नए पदों के सृजन, दैनिक वेतनभोगी एवं ठेका श्रमिकों को नियमित करने, नई श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की। हड़ताल के कारण डाकघरों में कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर के सामने जोरदार प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में ओपी वर्मा, पीके सिंह, मुकेश यादव, अवधेश वर्मा, वीर बहादुर राम आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed