फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 beneficiaries got approval letter of Prime Minister's housing scheme

20 लाभार्थियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र

Tue, 31 Aug 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
20 beneficiaries got approval letter of Prime Minister's housing scheme
डूडा और नगर पालिका परिषद के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में डीएम ने बांटे स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट समेत जिले के सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के स्वीकृति पत्र बांटे गए। कलक्ट्रेट में डूडा और नगर पालिका परिषद लखीमपुर के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने 20 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में डूडा की शहर मिशन की प्रबंधक गरिमा सिंह ने पीएम आवास योजना (शहरी) व पीएम स्वनिधि योजना की अद्यतन प्रगति बताई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार पीएम आवास योजना (शहरी) के जरिए सभी पात्र व जरूरतमंदों के मकान का सपना पूरा कर रही है। जिन लाभार्थियों का आवास अभी बन रहा है, वह उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले में पीएम आवास योजना (शहरी) में अब तक 27934 लाभार्थियों का चयन हुआ, जिनमें 21211 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 19305 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त व 12821 लाभार्थियों को तृतीय किस्त दी जा चुकी है। वहीं अब तक 17450 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर आरआर अंबेश, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की शहर मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह सहित डूडा और नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
गृह राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी
ओयल। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी ने सोमवार को एक मैरिज हाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और चाबियां बांटीं। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बे में 1300 लोगों के आवास बन कर तैयार हो चुके हैं। 1463 लाभार्थियों के खातों में पैसे भेजे जा चुके हैं और 1700 से अधिक लोगों को इस इस योजना के तहत चुना गया है। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, एसडीएम पूजा यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सांसद प्रवक्ता अंबरीश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, राकेश सिंह सोमवंशी, आदित्य सिंह प्रधान बीना सिंह, डूडा से सीएलटीसी विकास श्रीवास्तव, डीसी अभिषेक मिश्रा, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

सीएम के वर्चुअल संवाद का लाभार्थियों ने देखा लाइव प्रसारण
धौरहरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का मुख्यमंत्री से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नंदकिशोर जायसवाल, मंडल महामंत्री रमियाबेहड़ आनंद शुक्ला, सभासद हरिगोपाल सैनी, सलीम अहमद, शमसाद, हरिशंकर जायसवाल, सईद अहमद, वसीम, पप्पू, रामू, सलीम खां, लिपिक नोमान अहमद सहित लाभार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed