फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

Sun, 19 May 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा
लखीमपुर खीरी। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडेड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ ने यातायात पुलिस के साथ शनिवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शहर के विभिन्न प्वाइंटों पर चले अभियान में नियम तोड़ने वाले 85 वाहनों का चालान किया गया। इसमें हेलमेट न पहने पर 75 बाइक, दो कार और आठ ट्रक शामिल हैं। चेकिंग के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह ने टीएसआई सूर्यमणि यादव के साथ जेल गेट चौकी, एलआरपी चौराहा, सैधरी बाइपास सहित कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। टीएसआई ने बताया कि चेकिंग के दौरान हेलमेट न होने पर 75 बाइक, सीट बेल्ट लगी न होने पर दो कारों के अलावा ओवरहाइट, ओवरलोडेड, खुला डाला और सीट बेल्ट न लगी मिलने पर गन्ना भरे आठ ट्रकों का चालान किया गया है। पूरे दिन चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। जिले में बड़े पैमाने पर सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। टीएसआई ने बताया कि प्रतिदिन ट्रिपिल राइडिंग और बिना हेलमेट फर्राटा भरने वालों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हेलमेट लगाकर रहें सुरक्षित
अभियान के दौरान टीएसआई सूर्यमणि यादव ने कार्रवाई के साथ ही चालकों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से फायदे भी गिनाए। कहा, हेलमेट लगाने से आंखे सुरक्षित रहती हैं, चेहरा भी धूल बचता है। हेलमेट लगा है तो दुर्घटना होने पर सिर सुरक्षित बच जाता है, जिससे जान बच सकती है। इसलिए हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed