{"_id":"5caf75c2bdec221473375823","slug":"191555002818-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में उत्तराखंड गए होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में उत्तराखंड गए होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हरिद्वार (उत्तराखंड) में गुरुवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय माधवपुर हजरतपुर स्थित बूथ पर तैनात लखीमपुर खीरी के एक होमगार्ड के जवान की अचानक हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही होमगार्ड के परिवार वालों में कोहराम मच गया।
जिला होमगार्ड्स कमांडेंट विशंभर प्रसाद मिश्र ने बताया कि जिले के नौ सो होमगार्ड जवान लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड गए हैं, जिसमें गुरुवार को होमगार्ड धर्मपाल सिंह (50) पुत्र सरदार सिंह निवासी मन्ना टांडा थाना भीरा, जिला लखीमपुर खीरी भी शामिल थे। गुरुवार की सुबह धर्मपाल सिंह की ड्यूटी राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधवपुर हजरतपुर विकास खंड रुड़की (हरिद्वार) बूथ पर थी। ड्यूटी के दौरान सुबह अचानक धर्मपाल सिंह गश खाकर गिर गए, आनन-फानन में स्थानीय पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान सुबह करीब 9.30 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही के लोग हरिद्वार रवाना हो गए हैं। जिला कमांडेंट ने बताया कि पोस्टमार्टम हो चुका है। उन्होंने होमगार्ड की आकस्मिक मौत पर गहरा दुख जताया है।