फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ शिकारियों की तलाश में दिन भर मारे गए छापे

बाघ शिकारियों की तलाश में दिन भर मारे गए छापे

Thu, 11 Apr 2019 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाघ शिकारियों की तलाश में दिन भर मारे गए छापे
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर और शातिर बाघ शिकारी फरियाद उर्फ लंबू के पकड़े जाने के बाद अन्य शिकारियों की तलाश में वनकर्मियों की टीम ने बुधवार को कई जगह छापा मारा। नहरौसा गांव और जंगल के आसपास चल रही गौढ़ियों में छापा मारने के बाद वन विभाग की टीमों ने संपूर्णानगर रेंज में शारदा नदी के बाढ़ प्रभावित वन क्षेत्र में भी कांबिंग की। कांबिंग में दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों, कर्मचारियों और एसटीपीएफ जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

रविवार को पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर और शिकारी फरियाद उर्फ लंबू ने पूछताछ में अपने पांच साथियों के नाम बताए थे। एक शिकारी रिजवान उसके साथ ही था जो फरार हो गया था। इन शिकारियों की तलाश में दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने बफर जोन की संपूर्णानगर रेंज के नहरौसा गांव में बुधवार को छापा मारा, टीम ने जंगल के आसपास चल रही गौढ़ियों पर भी दबिश दी। कोई शिकारी हत्थे नहीं चढ़ा। उसके बाद टीम ने हजारा से कांबिंग शुरू की। शारदा नदी के किनारे होते हुए टीम नहरौसा पहुंची जहां गौढ़ियों पर दबिश दी। छापा मारने गई टीम में दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक आदर्श कुमार, दोनो टाइगर रिजर्व के एसडीओ, रेंजर और वनकर्मियों के अलावा स्पेशल टाइगर प्रोटक्शन फोर्स के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed