{"_id":"5c1fce96bdec2256e43d21d7","slug":"191545588374-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में चारपाई पर मिला बाग स्वामी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में चारपाई पर मिला बाग स्वामी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में चारपाई पर मिला बाग स्वामी का शव
धौरहरा। अपनी ही आम बाग में झोपड़ी डालकर रह रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव तोड़ीपुरवा निवासी 50 वर्षीय राजकिशोर की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव टोड़ीपुरवा निवासी राजकिशोर लोध की गांव के बाहर बाग है। उसी में वह झोपड़ी बनाकर रहता था। परिवार वालों ने बताया कि सुबह जब वह बाग पहुंचे तो देखा कि राजकिशोर मृत अवस्था में चारपाई पर पड़े थे। इस पर घर वालों ने मौत होने की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का शक जाहिर किया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घर वालों का कहना है कि राजकिशोर ने अपने घर के पास कुछ जमीन गांव परसा निवासी निवासी संदीप से खरीदी थी। जिसपर वह शनिवार को शौचालय का टैंक बना रहे थे। जिसका विरोध पड़ोसी ने किया तो बात भूमि पैमाइश पर आ गई। पैमाइश बात निर्माण कराने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए थे। सुबह ही राजकिशोर की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यूपी 100 की सूचना पर शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पर कोई प्रत्यक्ष चोट के निशान भी नही हैं। न ही किसी ने कोई तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।