{"_id":"5a0dc52f4f1c1b95188b458e","slug":"191510851887-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज-फरधान के बीच ब्रॉडगेज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज-फरधान के बीच ब्रॉडगेज का किया निरीक्षण
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज।
ब्राडगेज निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण प्रारंभ हुए एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक मैलानी-सीतापुर के बीच रेल लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हो सका है। गुरुवार को बांकेगंज-फरधान के बीच बिछ चुकी रेल लाइन का ट्राली से अधिशाषी निदेशक और मुख्य परियोजना प्रबंधक निरीक्षण किया।
शुक्रवार को कार्यदायी संस्था आरबीएनएल के मुख्य अधिशाषी निदेशक सुरेंद्र त्यागी, मुख्य परियोजना प्रबंधक वीके पांडे और प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा ने बांकेगंज और फरधान रेलवे स्टेशनों के बीच बिछाई गई रेल पटरियों का हाल जाना। इस दौरान पटरियों के ज्वाइंट आदि चेक किए। पहले चरण के ट्रायल में अधिकांश काम ओके मिला है। एक आध जगह जो खामियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि पटरियां बिछाने के बाद सबसे पहले हाथ से धक्का देकर चलाई जाने वाली ट्राली से शुरूआती ट्रायल लिया जाता है। गाड़ियों के संचालन के ट्रायल का लक्ष्य मार्च 2018 रखा गया है।