{"_id":"59b2c3ad4f1c1bea7f8b5150","slug":"191504887725-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पशुपति नाथ मंदिर जाना हुआ और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पशुपति नाथ मंदिर जाना हुआ और आसान
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
अब पशुपति नाथ मंदिर जाना हुआ और आसान
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)।
धनगढ़ी के गेटा एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए छह फ्लाइट बढ़ने से यात्रियों को खासी सुविधा हो गई है। हालांकि एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी (एप्रोन) छोटी होने से विमान पार्किंग की समस्या है।
बता दें कि धनगढ़ी (कैलाली) के गेटा एयरपोर्ट से रोजाना दो फ्लाइट धनगढ़ी टू काठमांडू जाती थीं। इधर गत सप्ताह से श्री एयरलाइंस की दो नई फ्लाइट चालू होने से अब धनगढ़ी से काठमांडू के लिए बुद्ध एयरलाइंस की दो, नेपाल एयरलाइंस की एक, एती एयरलाइंस की एक फ्लाइट मिलाकर लौटा-फेरी कुल छह फ्लाइट हो गई हैं। जिसके चलते सुदूर पश्चिम के नौ जिलों के नागरिकों को खासी सहूलियत मिल गई है, जबकि पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले भारतीय पर्यटकों को भी इससे काफी राहत मिलेगी।
भारत से काठमांडू तक का बस द्वारा 22 से 25 घंटे का सफर है, जो फ्लाइट से केवल 50 से 70 मिनट में ही पूरा हो जाता है। गेटा एयरपोर्ट पर दो विमान खड़ा करने की पट्टी है। अन्य विमानों के लिए पार्किंग की समस्या है। धनगढ़ी एयरपोर्ट के प्रमुख छवि सिंह ठकुल्ला ने बताया कि एयरपोर्ट पर दो विमानों के खड़े होने पर अन्य विमान के आने पर उसके अवतरण (लैंडिंग) के समय समस्या आती है। एयरपोर्ट पर एप्रोन (हवाई पट्टी) छोटी होने के कारण समस्या है। बताया कि धनगढ़ी से पहाड़ी क्षेत्र अछाम, डोटी, बेतड़ी जिलों के लिए भी शीघ्र फ्लाइट शुरू होने वाली है।