फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   19 children suffering from fever and diarrhea admitted

Lakhimpur Kheri News: बुखार-डायरिया से पीड़ित 19 बच्चे भर्ती

Mon, 06 May 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
19 children suffering from fever and diarrhea admitted
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती डायरिया से पीड़ित बच्चे- संवाद
लखीमपुर/ओयल। गर्मी बढ़ते ही डायरिया, बुखार प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में रविवार को 19 बच्चों को भर्ती किया गया है। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

गर्मी में दूषित पानी और तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि दूषित पानी, कटे फल, खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से मतली, उल्टी, डकार, पेट फूलना, दस्त की समस्या हो जाती है। गर्मी में बच्चे ज्यादा इसकी चपेट में आते हैं। अगर किसी में इस तरह के लक्षण हो तो लापरवाही न बरतें। तत्काल अपने नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान रखें। कुछ खाने से पहले बच्चों के हाथ अच्छी तरह साबुन से धुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों को कराया गया भर्ती
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया पीड़ित शहर निवासी 18 माह की समीक्षा श्रीवास्तव पुत्री प्रतीक श्रीवास्तव, सीतापुर के लहरपुर निवासी 11 वर्ष के असरफ पुत्र रहीश, दो वर्ष के अनमोल पुत्र विनोद वर्मा खीरी, पांच माह के लकी पुत्र गौरव सुन्सी खीरी, छह माह के जान मोहम्मद पुत्र अतीक सहारुआ इमलिया, एक वर्ष की कीर्ति पुत्री शिवा बलक खीरी, डेढ़ साल के एहतेशाम पुत्र मोहम्मद उमर हरगांव सीतापुर, चार माह के अहम पुत्र रिंकू कुमार बगहा हैदराबाद, तीन वर्ष के कान्हा राज पुत्र आशीष निवासी खीरी को भर्ती कराया हैं। जिनका इलाज चल रहा है।



डायरिया से बचाव के घरेलू नुस्खे
पानी का अधिक सेवन करें।
खुद को आराम दें।
केला के सेवन से राहत मिल सकती है।
अदरक का इस्तेमाल करें।
तले, भुने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
नींबू, चीनी और नमक का घोल इस्तेमाल करें।
------------
तापमान पहुंचा 41 डिग्री, चिलचिलाती धूप ने झुलसाया
कड़क धूप के साथ गर्म हवा के चलते बाजारों में सन्नाटा
लखीमपुर खीरी। शनिवार को बादल छाए रहने के बाद रविवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। तापमान के 41 डिग्री पहुंचने से लोग बेहाल हो गए। इसके चलते दोपहर में बाजार में सन्नाटा छा गया। जरूरतमंद लोग ही घर से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय पदार्थ के ठेलों पर गला तर करते नजर आए। धूप से बचने के लिए बाजार में छाता और चश्मे की मांग एकाएक बढ़ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। संवाद
---------
गर्मी में बचाव के यह हैं कारगर उपाय
- रोजाना तीन से पांच लीटर पानी पियें।
- तला और बासी भोजन करने से बचें
- दही, छाछ, नारियल पानी व घर की बनी शिकंजी पियें।
-टमाटर, खीरा, ककड़ी, चुकंदर, प्याज का सलाद खाएं।
- तेज धूप में जाते समय चश्मा लगाएं और सिर ढक लें।

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती डायरिया से पीड़ित बच्चे- संवाद

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती डायरिया से पीड़ित बच्चे- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed