{"_id":"5cdee620bdec220724487fb0","slug":"181558111776-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी ने खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी ने खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी 42 वर्षीय तनावग्रस्त दवा व्यापारी ने शुक्रवार की सुबह अपनी कनपटी से रिवाल्वर सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली सिर को पार कर बाहर निकल गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ पड़ा शव देखकर घरवालों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी राजेश कुमार वर्मा दवा के थोक विक्रेता हैं। उनका थरवरनगंज में मेडिकल स्टोर है। घरवालों के मुताबिक राजेश कुमार वर्मा रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी करीब पांच बजे सोकर उठे और स्नान आदि से निजात पाई। इसके बाद तीसरी मंजिल स्थित मंदिर पर पहुंचे। वहीं उन्होंने पूजा की। मंदिर के सामने दीपक जलाया। बताते हैं कि उसके बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। गोली सिर के आरपार हो जाने से वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घरवाले भी छत पर पहुंच गए। खून से लपथप पड़ा शव देखकर घर में चीखपुकार मच गई। घरवाले उनकी आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन परिवार के ही कुछ लोगों का कहना है कि करीब 10 दिन से राजेश तनाव में थे। उधर, घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घरवालों से जानकारी ली। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
व्यापारी ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विजय आनंद, सीओ सिटी।