फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नगर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

नगर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
नगर निकाय चुनाव में मंगलवार को 10 नगर पालिका/नगर पंचायतों में निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह् आवंटित कर दिए हैं। गोला नगर पालिका और धौरहरा नगर पंचायत में एक ही चुनाव चिन्ह् पर दो-दो निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा दावा किए जाने पर लाटरी सिस्टम से चिन्ह् आवंटित किया गया। पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों को उनके सिंबल एलॉट हुए, जबकि निर्दलीयों को सितारा, पंखा, लड़का-लड़की, पंखा, रेलगाड़ी, नल की टोंटी आदि चिन्ह् आवंटित दिए गए।
कलक्ट्रेट में एसडीएम नागेंद्र सिंह ने लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए। निरुपमा वाजपेयी को कमल का फूल, डॉ उमा कटियार को साइकिल, रमा वाजपेयी को हाथी, लता वाजपेयी को नल की टोंटी और पारुल गुप्ता को अनार चिन्ह आवंटित किया गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 11 और सदस्य पद के 130 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। भाजपा प्रत्याशी विजय शुक्ल रिंकू को कमल, बसपा के जफरउल्ला खां को हाथी, सपा के वारिस अली को साइकिल, कांग्रेस के रवि गुप्ता को हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह् मिला। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष निर्दलीय उम्मीदवार मीनाक्षी अग्रवाल, शिव गोपाल गुप्ता, रेखा गुप्ता और अशोक अग्रवाल तो चुनाव चिन्ह् सितारा लेने पर अड़ गए। इस पर निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडे ने लॉटरी सिस्टम अपनाया, जिसमें मीनाक्षी अग्रवाल को पिछले चुनाव की तरह इस बार भी सितारा हासिल करने में कामयाबी मिली। बताते चलें कि मीनाक्षी अग्रवाल, शिव गोपाल गुप्ता, रेखा गुप्ता, अशोक अग्रवाल ने सितारा को प्रथम वरीयता में लिखा था, इस कारण लॉटरी डाली गई। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को जीप, गौरव गिरि को अनार, ओमप्रकाश गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता को शंख, प्रमोद कुमार गुप्ता की पत्नी रेखा गुप्ता को फूल और घास, शिवगोपाल गुप्ता को वृक्ष, सुशील कुमार को हथौड़ा चुनाव चिन्ह् आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए गए। इसमें दो प्रत्याशियों मंजू जायसवाल और गुड्डी देवी ने एक ही चुनाव चिन्ह् लड़का-लड़की को प्राथमिकता में अंकित किया था। इस पर एसडीएम ने लाटरी पर्ची डाल कर चुनाव चिन्ह् आवंटित किया। लटरी में गुड्डी देवी की लाटरी निकलने पर उन्हे लड़का-लड़की चिन्ह् दिया गया, जबकि मंजू जायसवाल को छत का पंखा मिला है।
मोहम्मदी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चिन्ह् आवंटित किए गए। संदीप मेहरोत्रा को कमल, कार्तिक तिवारी को साइकिल, सत्तार मंसूरी को हाथी चिन्ह् आवंटित किया गया। अजीज मंसूरी को रिक्शा, विजय राठौर को स्कूटर चिन्ह् मिला।
बरवर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरवीर कुशवाहा को कमल, सैय्यद युसूफ हसन को साइकिल, आलोक द्विवेदी को हाथी, लाला हिकमतुल्ला को हेलीकाप्टर, संजय शर्मा को आग बुझाने की मशीन, नसरीन बानो को जीप मिला है।

पलियाकलां। तहसील में नगर पालिका चुनाव के तहत अध्यक्ष और सदस्य पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह् दिए गए। केबी गुप्ता भाजपा, महमूद हुसैन सपा और वसीम कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा को रिक्शा और गौरव गुप्ता को रेल का इंजन निशान दिया गया है। कांग्रेस के सिंबल को लेकर खींचतान की आशंका थी। गौरव गुप्ता भी सिंबल के लिए प्रयासरत थे, लेकिन अंत में फैसला वसीम के पक्ष में गया। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 25 वार्डों के सदस्य पद के लिए 152 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed