{"_id":"5cdb0640bdec2207226ea6b6","slug":"171557857856-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बड़ी नहर में 17 मई को छोड़ा जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बड़ी नहर में 17 मई को छोड़ा जाएगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। किसानों में मची पानी की त्राहि-त्राहि को ध्यान में रखते महकमा ने सीतापुर ब्रांच नहर में एक महीने पूर्व से चल रहा सिल्ट सफाई, पटरी बंधाई कार्य रोककर 17 मई को नहर में पानी चलाने का निर्णय लिया है। इसे अमर उजाला में लगातार छप रही खबरों का असर बताया जा रहा है।
महकमा के एसडीओ मुनेंद्र सिंह, अवर अभियंता बनवारीलाल ने बताया कि नहर में सिल्ट सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन पटरी बंधाई कार्य 10 किमी दूरी तक होना है। 35 दिनों से नहरेें में पानी न आने से किसान सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो रही फसलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश शासन और उच्चाधिकारियों की हुई बैठक में सीतापुर ब्रांच और उसकी सहायक नहरेें में 16 से 17 मई तक पानी चलाने का निर्णय लिया गया है। वैसे नहरों में पानी 20 मई के बाद छोड़ा जाना था। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी नहर में पटरी बंधाई और छोटी नहरों में सफाई कार्य अधूरा रह गया है उसे अब 15-20 दिन नहर चलाने के बाद पूरा किया जाएगा। महकमा के इस निर्णय से किसानों में पानी मिलने की उम्मीद जगी है।