फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सनकी पति ने बांके से खांदकर पत्नी को मार डाला

सनकी पति ने बांके से खांदकर पत्नी को मार डाला

Fri, 21 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सनकी पति ने बांके से खांदकर पत्नी को मार डाला
पति ने बांके से वार कर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव टेढिया में एक व्यक्ति ने बुधवार रात 22 वर्षीय पत्नी की बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक गांव टेढिया निवासी शिव पूजन ने बुधवार को अपनी पत्नी वंदना को मोबाइल पर किसी से बात करते हुए देख लिया था। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इससे नाराज वंदना गांव में ही डॉक्टरी कर रहे मायके के गांव बहिया बहरामपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर निवासी डॉ. रामनीत के घर चली गई और वहीं से वंदना ने अपने पिता राकेश को फोन कर मारपीट की जानकारी दी। उसी शाम परिजन मौके पर आ गए। दामाद और बेटी को समझाया बुझाया और डॉक्टर के घर से बेटी वंदना को उसकी ससुराल में छोड़ने के बाद मायके के लोग रात को ही वापस लौट गए। कुछ ही घंटे बाद फिर वंदना और शिव पूजन के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पति और उसके घर वालों ने धारदार बांके से वंदना की गर्दन, सिर और हाथ पर एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमले में वंदना के हाथ की दो अंगुलिया भी कट कर अलग हो गईं। सुबह गांव के लोगों को जानकारी हुई। इस पर किसी ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। आंगन में बेटी का लहूलुहान शव पड़ा देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। ससुरालियों को फरार देख उन्होंने यूपी 100 और फूलबेहड़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची सीओ धौरहरा श्रेष्ठा ठाकुर ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फूलबेहड़ इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ और गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से खून से सना बांका बरामद कर जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
विज्ञापन

-----------
प्रेम प्रसंग या दहेज हत्या जांच में जुटी पुलिस
सुंदरवल। फूलबेहड़ के टेढिया गांव में वंदना की हत्या को पुलिस प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि मृतका के पिता राकेश ने प्रेम प्रसंग की बात से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बीती 11 मई को बेटी की शादी की थी। पति शिवपूजन और उसका बड़ा भाई कम दहेज की बात कह शुरू से ही मारपीट कर बेटी से प्रताड़ित करता रहता था । जिसकी सूचना बेटी ने कई बार दी। बुधवार को भी बेटी ने फोन पर शिकायत की थी। गांव आकर समझा बुझाकर सब चले गए। राकेश ने रोते हुए बताया कि उन्हें पता होता दहेज लोभी बेटी को मौत के घाट उतार देंगे तो वह उसे अपने साथ ही ले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed