{"_id":"5bb75e14867a5512c1030c18","slug":"171538743828-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, तीन लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, तीन लखनऊ रेफर
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोग से ग्रस्त दो बच्चों की मौत
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में शुक्रवार को भर्ती हुए दो बच्चों की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
खीरी के मूसेपुर खुर्द निवासी वकील अहमद ने नौ माह की पुत्री इनमा, गुलरिया निवासी हरीश कुुमार ने 25 दिन की अपनी पुत्री दिव्या को बीमारी की हालत में जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण दोनों को भर्ती कर लिया गया, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी राजेश कुमार ने एक माह के पुत्र सचिन, फूलबेहड़ निवासी अनंत कुमार ने सात वर्षीय पुत्र अंशुमान एवं कैरागर निवासी दिलीप कुमार ने आठ माह के पुत्र एकांश को पेट दर्द और उल्टी दस्त आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। जिनका उपचार जारी है। ब्यूरो