{"_id":"5b44ed294f1c1bbf248b5aad","slug":"171531243817-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के माल सहित एसएसबी ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के माल सहित एसएसबी ने दो को दबोचा
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 10एलकेएच405
तीन लाख के माल सहित एसएसबी ने दो को दबोचा
पलिया-गौरीफंटा। 39वीं वाहिनी एसएसबी गौरीफंटा कंपनी ने लाखों रुपये का माल बरामद करने के साथ ही दो नेपाली तस्करों को पकड़ा है। एसएसबी ने बरामद माल व तस्करों को कस्टम अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है।
मंगलवार की सुबह एसएसबी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट सौमेन राय को सूचना मिली कि पिलर संख्या 172/2 पर नेपाल के कुछ लोग तस्करी का सामान लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सूचना पर नाका पार्टी का गठन किया गया और बताए हुए स्थान पर टीम को भेजा गया। तभी दो व्यक्ति साइकिल से नेपाल की तरफ से आ रहे थे इस पर टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों नेपाल के धनगढ़ी निवासी व्यक्ति हैं। बरामद माल देखा गया तो इसमें से सीसीटीवी कैमरे की केबिल, लेडी सूट, हार्डवेयर का सामान बरामद हुआ। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। बरामद माल व व्यक्तियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।