फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   17 hit a hat-trick of victory in panchayat elections

पंचायत चुनाव में 17 ने जीत की हैट्रिक लगाई

Tue, 11 May 2021 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
17 hit a hat-trick of victory in panchayat elections
मितौली के ककरहा में लगातार छठी बार अजय पाल बने प्रधान
विज्ञापन

दो प्रत्याशी चौथी बार और दो प्रत्याशी पांचवीं बार चुनाव जीते
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में 17 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है। वहीं मितौली की ग्राम पंचायत ककरहा के अजय पाल यादव लगातार छठी बार प्रधान बनने में कामयाब रहे हैं, जबकि दो ग्राम पंचायतों में लगातार पांचवीं बार प्रधान जीतने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा दो ग्राम पंचायतों में चौथी बार जीत हासिल कर प्रधान बने हैं।
जनपद की 1165 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ मितौली की ग्राम पंचायत ककरहा के मतदाताओं ने लगातार छठी बार एक ही परिवार के प्रधान को चुनने का रिकार्ड बनाया है। ककरहा गांव निवासी अजय पाल सिंह पेशे से किसान हैं। वह पहली बार 1995 में प्रधान बने थे, जिसके बाद 2000 में भी दूसरी बार प्रधान चुने गए। 2005 के चुनाव में सीट महिला आरक्षित हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी मनीषा यादव को चुनाव लड़ाकर जिताया।
विज्ञापन

2010 में फिर से अजय पाल चुनाव मैदान में उतरे और मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताकर जिताया। 2015 के चुनाव में एक बार फिर सीट महिला आरक्षित हुई तो पत्नी मनीषा यादव को मैदान में उतारा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 2021 के चुनाव में सीट अनारक्षित हुई तो फिर से अजय पाल ने मोर्चा संभाल लिया और मतदाताओं के समर्थन से छठी बार जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरहा ग्राम पंचायत में करीब 2750 मतदाता हैं, जबकि कुल आबादी करीब छह हजार है। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है और हाईस्कूल तक शिक्षा के लिए स्कूल है। प्रधान अजय पाल ने अपनी कामयाबी के पीछे जनता से सीधे जुड़ाव होना बताया। उन्होंने बताया कि अधूरे कार्यों जैसे सड़क-नाली, आवास के काम पूरे कराना लक्ष्य है। इसके अलावा 75 प्रतिशत परिवारों के शौचालय पूर्ण करा चुके हैं, शेष परिवारों के घरों में भी इस कार्यकाल में शौचालय बनवाएंगे।

लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाजपेई से ज्ञान देवी चौथी बार प्रधान बनने में कामयाब रही हैं, जबकि मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत जानकीनगर ग्रंट में सावित्री भी चौथी बार प्रधान बनी हैं। ऐसे ही मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोकन में नरसिंह पांचवीं बार प्रधान बने हैं, जबकि पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत छेदिया पूरब से रामनरेश भी पांचवीं बार जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं तीसरी बार प्रधान बनने वालों में बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट, सलावतनगर, सुआबोझ, धौरहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुदरिया, कुमेना, मितौली की ग्राम पंचायत कानाखेड़ा, नकारा, मोहम्मदी की ग्राम पंचायत बगरेठी, मियांपुर, फिरोजपुर, निघासन की ग्राम पंचायत बेला परसुआ, सेहनखेड़ा, पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूरमा, पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मकसूदपुर, फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलिहान, जंगल नंबर 11, रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरा बाजार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed