फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रसूताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहा स्वास्थ्य महकमा

प्रसूताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहा स्वास्थ्य महकमा

Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रसूताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहा स्वास्थ्य महकमा
13एलकेएच501
विज्ञापन


प्रसूताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहा स्वास्थ्य विभाग
पौष्टिक की जगह मिल रहा बेस्वाद और अपौष्टिक भोजन
कैसे सेहतमंद रहें जच्चा- बच्चा

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। कस्बा स्थित सीएचसी में संस्थागत प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की सेहत के साथ सेहत महकमा ही खिलवाड़ कर रहा है। उन्हें न तो मेन्यू के अनुसार नाश्ता और खाना दिया जा रहा है और न ही भर्ती के दौरान जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा दी जा रही है। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
पूरे 48 घंटे से प्रसूताओं को बेस्वाद और अपौष्टिक भोजन खाना पड़ रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार बांकेगंज सीएचसी में संस्थागत प्रसव के लिए ब्लॉक क्षेत्र के अर्जुनपुर, कुकहापुर, श्यामपुर और सलीमपुर से आईं प्रसूता महिलाओं रीता, ममता, कल्पना और नाजिमा ने बताया कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा वार्ड भेज दिया गया। जहां उन्हें सुबह के नाश्ते में दूध और बिस्किट के अलावा दोपहर और रात के भोजन में दाल और रोटी परोसी गई। इन प्रसूताओं का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता बेहद घटिया होने से देखकर ही उन्हें उबकाई आ गई। बेस्वाद और अपौष्टिक भोजन होने के बावजूद भूख लगने पर मजबूरन बेमन खाना पड़ा। इन महिलाओं का कहना है कि दो दिनों तक अस्पताल में रूकने के बाद वार्ड में जनरेटर और इन्वर्टर की सुविधा न मिलने पर बिजली जाने के बाद उन्हें मोमबत्ती की रोशनी में रातें गुजारनी पड़ीं। उधर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने बताया कि प्रसूताओं को भोजन सप्लाई करने वाली संस्था सुबह के नाश्ते में दूध और बिस्किट के अलावा दोपहर और रात के भोजन में दाल और रोटी उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

जबकि बांकेगंज सीएचसी में संस्थागत प्रसव के लिए आने वाली प्रसूता महिलाओं के लिए मेन्यू के अनुसार सुबह नाश्ते में ब्रेड,मक्खन या अंडा और दूध मिलना चाहिए, जबकि दोपहर के भोजन में दाल, रोटी, सूखी सब्जी,चावल, फल,मीठा,पापड़,सलाद का प्रावधान है। रात के खाने के लिए पराठा, सूखी और रसेदार सब्जी, मीठा, पापड़ तय है, जबकि बांकेगंज सीएचसी में प्रसूताओं को नाश्ते में सिर्फ दूध और बिस्किट दिया जा रहा है। दोपहर और रात के खाने में उन्हें सिर्फ दाल और रोटी मिल रही है। इस खाने की गुणवत्ता और स्वाद इतना खराब होता है कि प्रसूताएं उसे नहीं खा पातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। बांकेगंज सीएचसी में प्रसूताओं को मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता न उपलब्ध कराए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डॉ. बलबीर सिंह,एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed