{"_id":"5a070ae64f1c1b6e548bc562","slug":"161510410982-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में फंसी भाजपा प्रत्याशी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन में फंसी भाजपा प्रत्याशी, रिपोर्ट
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं भाजपा प्रत्याशी निरुपमा वाजपेई और उनके समर्थकों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का शनिवार को अंतिम दिन था। इस दिन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी निरुपमा वाजपेई ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और अपने समर्थकों के साथ दूसरा सेट दाखिल किया था। पुलिस ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना है। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि जेल गेट चौकी इंचार्ज श्रीराम सिंह की तरफ से प्रत्याशी निरुपमा वाजपेई और उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन