{"_id":"5f2af9998ebc3e3d125bffb8","slug":"16-thousand-rupees-cheated-by-rpf-jawan-lakhimpur-news-bly415258617","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जवान से 16 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ जवान से 16 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
मैलानी। स्कूटी बिक्री के नाम पर आरपीएफ जवान से 16 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है।
आरपीएफ थाना मैलानी में तैनात सिपाही रामेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने एक साइट पर स्कूटी देख उसके मालिक के मोबाइल नंबर पर 25 जुलाई को बात की तो उसने अपना नाम विकास पटेल और खुद को सेना में तैनात बताया। रामेश्वर ने फोन पर ही सौदा कर लिया। तब विकास पटेल ने ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर एक अन्य व्यक्ति के खाते में में 21 सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने 26 जुलाई को स्कूटी गोरखपुर पहुंच जाने और वहां घर पर ही भुगतान करने की बात कही, लेकिन 26 जुलाई को फोन करने वाले ने स्कूटी लेकर बस्ती पहुंच जाने की बात बताई और नियमों के मुताबिक उसी व्यक्ति के खाते में 6999 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जालसाज के झांसे में आकर रामेश्वर ने कई बार में कुल 16098 रुपये उक्त व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाज ने खलीलाबाद पहुंचने की बात बताई और 19 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। ठगी का अहसास होने पर रामेश्वर ने स्कूटी न लेने और पैसा वापस करने को कहा, तो उसने इससे इंकार कर दिया गया। इस मामले में रामेश्वर ने पुलिस को तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश चंद्र यादव ने बताया कि जांच कर जालसाज का पता लगाया जाएगा। संवाद