फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1586 MT of fertilizer from Kribhco and 803 MT of private fertilizer arrived

Lakhimpur Kheri News: कृभको की 1586, प्राइवेट की 803 एमटी खाद पहुंची

Thu, 24 Jul 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
1586 MT of fertilizer from Kribhco and 803 MT of private fertilizer arrived
लखीमपुर खीरी। जिले में बृहस्पतिवार को कृभको की 1586 मैट्रिक टन यूरिया जिले को मिल गई, जिसमें 1086 एमटी खाद 63 सहकारी समितियों के अलावा गन्ना व कृभको आदि केंद्रों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पवितार को ही सीतापुर रैक प्वाइंट पर प्राइवेट कंपनी एचयूआरएल की 803 एमटी डीएपी एवं 257 एमटी टीएसपी की एक रैक आई है, जिसमें 403 एमटी डीएपी व 127 एमटी खाद पीसीएफ को मिली है। इसको 27 बी-पैक्स समितियों को मांग के अनुसार भेजा जाएगा। साथ ही 400 एमटी डीएपी व 130 एमटी टीएसपी प्राइवेट दुकानों को दी जाएगी।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद आ चुकी है, जिसका आवंटन जारी है। अब खाद की किल्लत नहीं होगी। इससे पहले 20 जुलाई को सीतापुर रैक प्वाइंट पर इफको डीएपी की 1340 एमटी आई थी, जो 51 समितियों को 765 एमटी भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट की एक गोला रैक 21 जुलाई को 490.95 एमटी आई थी, जिसको 20 समितियों को आवंटित की गई थी। 23 जुलाई को निजी कंपनी की 2574.00 एमटी रैक आई है, जिसमें 1029 एमटी पीसीएफ को मिली है। समितियों पर खाद से संबंधित किसान 7007918909 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed