फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिला अस्पताल के सीएमएस पर लटकी कार्रवाई की तलवार

जिला अस्पताल के सीएमएस पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sat, 29 Jun 2019 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस पर लटकी कार्रवाई की तलवार
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड से बच्चे के शव गोद में ले जाने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके वर्मा पर कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने इस मामले में सीएमएस का जवाब तलब किया है। शुक्रवार को उनका पत्र पहुंचने के बाद चर्चा तो यहां तक हो गई थी कि कार्रवाई हो ही गई है।
विज्ञापन

नीमगांव के सेहरूआ गांव निवासी पाजेब खान ने बुखार पीड़ित सात वर्षीय पुत्र सज्जाद खान को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल से घर तक शव ले जाने के लिए शव वाहन न मिल पाने के कारण पाजेब को बच्चे का शव गोद में लेकर बाइक से गांव तक जाना पड़ा था। इस मामले का शासन ने संज्ञान ले लिया है, इसके बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रमुख सचिव ने सीएमएस का जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सीएमओ को भी रिपोर्ट भेजना है।
विज्ञापन

शासन में मामला गंभीरता से लिए जाने के बाद सीएमएस पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। चर्चा तो यह है कि कार्रवाई सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल पर भी की जा सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में बरेली में इलाज में लापरवाही से एक बच्चे की मौत के बाद सीएमएस को मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना के दिन ही निलंबित कर दिया गया था। इसी कारण इस मामले में भी शासन के सख्त रहने की स्थिति नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का यूं पलटना नहीं उतर रहा किसी के गल
मृत बच्चे के पिता पैजाब खान का एक पत्र और बातचीत का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें पैजाब ने मर्जी से बाइक से शव ले जाने की कही है। इस तरह पाजेब का अस्पताल प्रशासन के पक्ष में बोलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन वायरल वीडियो और पत्र को ही सच बता रहा है। वीडियो में पैजाब कह रहा है कि बेटे सज्जाद की मौत वार्ड स्टाफ ने शव वाहन के लिए कुछ देर इंतजार करने को ही कहा था, मना नहीं किया था। मगर अंतिम संस्कार में देरी के कारण वह मर्जी से शव लेकर चला गया। पाजेब का कहना है कि वार्ड से निकलने वक्त शव को हाथ में लिए हुए एक युवक ने बिना कुछ बताए वीडियो बना लिया और उसे दूसरे अर्थों में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed