फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो सगी बहनों की शादी में चचेरी बहन को लगा करंट, मौत

दो सगी बहनों की शादी में चचेरी बहन को लगा करंट, मौत

Thu, 27 Jun 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
दो सगी बहनों की शादी में चचेरी बहन को लगा करंट, मौत
निघासन। क्षेत्र के गांव बौधिया कलां में दो सगी बहनों की शादी में चचेरी बहन को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मातमी माहौल में दोनों बहनों की शादी संपन्न हो सकी।
विज्ञापन

गांव बौधिया कलां निवासी दीनबंधु की पुत्री रोमन देवी और रवीना की शादी थी। रोमन की शादी गांव के ही विकास के साथ मंगलवार को दिन में थी। शाम को शहबाजपुर खमरिया निवासी जगदीश के पुत्र सत्यम के साथ रवीना की शादी थी। मंगलवार दिन में करीब दो बजे बरात आ गई थी। रात करीब नौ बजे शादी की रस्मे पूरी होने के बाद रोमन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। उधर, दूसरी बरात आने की तैयारी में लोग जुटे हुए थे। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर तार जोड़कर घर में लाइट जलाई गई थी। आंगन में लगे टेंट के पाइप में तार बंधा था। खुला तार होने के कारण अचानक उसमें करंट दौड़ गया। इसी बीच दीनबंधु के मझले भाई पुष्कराम यादव की 15 वर्षीय पुत्री प्रीति किसी काम से आई और उसका एक हाथ पाइप में लग गया, जिससे वह चिपक गई। जब तक लोग समझ पाते इसी बीच उसकी मौत हो गई। किसी तरह से जनरेटर बंद किया गया। गांव में ही स्थित पुष्कराम की ससुराल देशराज यादव के यहां शव को परिवारवालों ने भेज दिया। उसके बाद गांव वाली बरात को दुल्हन को विदा कर दिया। दूसरी बारात के दूल्हे को बुलाकर किसी तरह से विवाह की रस्में पूरी की गई। रात में उसे भी विदा कर दिया गया। सुबह दोनों बहनें ससुराल से आकर बहनें प्रीति के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।
विज्ञापन


रात में सगी बहनों की डोली निकली सुबह चचेरी बहन का जनाजा
निघासन। मंगलवार को दीनबंधु की पुत्री रोमन और रवीना की शादी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल था। रोमन की बारात गांव से आनी थी। अधिक गर्मी होने के बाद भी पूरे गांव में शादी जैसा माहौल बना हुआ था। हर एक नए कपड़े पहनकर दीनबंधु के घर से लेकर अपने घर तक आना जाना लगा हुआ था। हादसे के बाद सभी के चेहरों पर मायूसी छा गई। नतीजतन रात में ही दोनों सगी बहनों की डोलियां उठी और सुबह उनकी चचेरी बहन का जनाजा निकला।।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति अपनी पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी बहनें रुचि , रूबी, मधू, भूमिका यह कहकर चिढ़ा रही थी कि दीदी इनकी शादी में पूरा आनंद ले लो उसके बाद आपकी भी शादी होनी हैं। बहनों की शादी में प्रीति सुबह से ही मेहमानों को खाना खिलाने के अलावा नए कपड़े पहनकर बरात आने का इंतजार कर रही थी। दोपहर में जब बरात आई तो प्रीति बेहद खुश नजर आ रही थी। करंट लगने के बाद जब प्रीति की मौत हो हुई। उस समय दूल्हा घर के अंदर जनवासे में बैठा था। उसकी मौत देखकर दूल्हा समेत सभी लोग वहां आ गए। रोमन कमरे में विदा होने के लिए तैयार बैठी थी। प्रीति के मरने की खबर सुनकर वह भी वहां पहुंच गई और बहन के चिपककर रोने लगी। पूरे घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। बुधवार को जब उसका अंतिम संस्कार हुआ तो गांव, रिश्तेदार समेत पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा। हर एक की आंख में उसकी मौत को लेकर आंसू थे।


शादी समारोह के दिन घर में दो बार निकला था सांप
मंगलवार को जब शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच मिट्टी के बने घर के अंदर से करीब 12 बजे सांप निकला। घर के अंदर मौजूद दीनबंधु की बहन सुनीता के पैर में लिपट गया। किसी तरह से लोगों ने सांप को भगाया। उसके बाद करीब ढाई बजे घर में बरात आने के बाद फिर सांप निकल आया था, जिसको लेकर लोग घबरा गए थे।

बहनों की एक मंडप में शादी को लोग मान रहे अपशकुन
दो सगी बहनों की शादी एक मंडप में होने का अपशकुन गांव के लोग मानकर चर्चा कर रहे हैं। उनका मानना है कि एक ही मंडप में सगी बहनों की शादी नहीं होना चाहिए था। एक मंडप में शादी होने से ही चचेरी बहन की मौत को जोड़ रहे हैं।


...जिंदगी भर के लिए लग गया कलंक
प्रीति की करंट लगने से मौत के बाद दीनबंधु और उनकी पत्नी शोभा देवी यह कहकर दहाड़े मार कर चिल्ला रही थीं कि उनकी बेटियों की शादी में उसकी मौत होना उनके लिए जिंदगी भर का कलंक लग गया है।
वर्जन....
इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
अमित दुबे, प्रभारी निरीक्षक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed