फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Jun 2019 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने तहसील पलिया के सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पलिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसपी पूनम ने जिले के एक थानाध्यक्ष को फोन किया, तो उनका फोन नॉट रिचेबल बताने लगा। इसके बाद एसपी पूनम अचानक से नाराज हो गईं और उन्होंने पलिया सर्किल के सभी थानाध्यक्षों की क्लास लगाई। कहा कि गौरीफंटा और चंदनचौकी क्षेत्र जहां पर नेटवर्क की समस्या रहती है, लेकिन बाकी सभी थानाध्यक्षों के सीयूजी मोबाइल नंबर 24 घंटे चलते मिलने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ रवि रंजन, डिप्टी सीएमओ डॉ रविन्द्र नाथ, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम पूजा यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, बीडीओ डॉ विनय कुमार, एसडीओ विद्युत महेन्द्र कुमार, बीईओ ओंकार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान दिवस में दिल दहलाने वाली शिकायत आई
मोहम्मदी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम स्वाति शुक्ला ने की, जिसमें16 शिकायतें आईं। समाधान दिवस में पति द्वारा पत्नी के उत्पीड़न की दिल दहलाने वाली एक शिकायत भी आई, जिसे सुनकर एसडीएम ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश इंस्पेक्टर को दिए हैैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर की पूनम ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व खेरिया घासी गांव निवासी स्वामी दयाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर पति ने उसे रस्सी से बांधकर दराती से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। उसके दो पुत्र पांच वर्षीय कुलदीप और दो वर्षीय संदीप है। पति की इस प्रताडना के बाद भी वह चुपचाप उसकी बर्बरता को सहन करती रही। हद तो तब हो गई जब 26 मई को रात में उसके पति ने तख्त पर बांध कर बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई की और अगले दिन सुबह उसके दोनों बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम के सामने पेश हुई और प्रार्थना पत्र देकर अपनी परेशानी बताई। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर डीके सिंह को रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


34 में चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
धौरहरा। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ, जिसमें कुल 34 शिकायतें आई। राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके सीओ शीतांशु कुमार, तहसीलदार यशवंत राव, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह, ईसानगर प्रभारी अजय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed