फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुनर्वास एवं स्वरोजगार के लिए 946 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पात्र मिला एक

पुनर्वास एवं स्वरोजगार के लिए 946 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पात्र मिला एक

Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पुनर्वास एवं स्वरोजगार के लिए 946 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पात्र मिला एक
लखीमपुर खीरी। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने सोमवार को हाथ से मैला ढोने वालों के लिए शुरू हुई पुनर्वास एवं स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। इसमें सभी नगर निकायों से आए 946 आवेदन में से सिर्फ एक पात्र मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि इससे तो प्रतीत हो रहा है कि गाइड लाइन का अध्ययन किये बिना ही एक का चयन कर योजना की खानापूर्ति की गई है। उन्होंने लखीमपुर पालिका ईओ अखिलेश त्रिपाठी को सभी पात्रों की पुन: जांच करने के निर्देश दिये। उधर ग्रामीण क्षेत्र में जिले की 15 ब्लाको से आए 864 आवेदनों में से एक का भी चयन न होने पर नाराजगी जताते हुए मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की चेतावनी दी। बैठक में समन्वयक संजीव वाल्मीकि अनुपस्थित रहे। बैठक में पीओ डूडा राजेश पांडे, महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव चंदन लाल बाल्मीकि, शिवराज सिंह बाल्मीकि, हरि प्रसाद बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed