{"_id":"5ce03a98bdec2206fc12688c","slug":"151558198936-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के लड़के ने ही चुरा लिए दुल्हन के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के लड़के ने ही चुरा लिए दुल्हन के जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव हरदासपुर में वैवाहिक समारोह के बीच दुल्हन के घर में रखे कीमती गहने चोरी हो गए। पुलिस ने शक होने पर दुल्हन की बुआ के लड़के हो हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक तालाब की झाड़ियों में छुपाकर रखे जेवर बरामद कर घर वालों को सौंप दिए। घर वालों के कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि थाना खीरी के गांव हरदासपुर में शनिवार को बरात आई थी। इसी बीच घर में रखे दुल्हन के जेवर चोरी हो गए। जेवर का पता नहीं चला तो दुल्हन पक्ष के कृष्णकांत मिश्रा ने यूपी 100 पर कॉल की। पीआरवी के कमांडर एचसी रामप्रेम कनौजिया ने घर वालों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस को एक युवक पर शक जो दुल्हन की बुआ का लड़का था। कड़ाई से पूछताछ पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर गांव के बाहर स्थित तालाब के पास झाड़ियों से गहने बरामद किए और घर वालों को सौंप दिए। घर वालों ने कार्रवाई से इंकार किया तो पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया।