फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिजली की खपत कम करने में मदद करेगा डाक विभाग

बिजली की खपत कम करने में मदद करेगा डाक विभाग

Thu, 01 Nov 2018 04:32 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली की खपत कम करने में मदद करेगा डाक विभाग
बिजली की खपत कम करने में मदद करेगा डाक विभाग
विज्ञापन

डाकघरों में बिकेंगे एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे
बिक्री के लिए जिले के 11 डाकघरों का हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अब डाक विभाग भी बिजली की खपत कम करने में मदद करेगा। जल्दी ही आम जनता खीरी मंडल के 11 डाकघरों से बिजली की कम खपत करने वाले उपकरण एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे सस्ती दरों पर खरीद सकेगी। जिले के जिन डाकघरों में यह सुविधा शुरू होने वाली है, उनका चयन किया जा चुका है। डाकघरों में एक सप्ताह में एलईडी बल्ब की बिक्री शुरू होने की संभावना है।
डाक अधीक्षक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल खीरी प्रधान डाकघर, पलिया, मैगलगंज, मोहम्मदी, निघासन, धौरहरा, मितौली, ऐरा इस्टेट, संपूर्णानगर और लखीमपुर सिटी उप डाकघर का चयन इन वस्तुओं की बिक्री के लिए किया गया है। डाकघरों में एलईडी बल्ब, पंखा और ट्यूब लाइट की बिक्री सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक की जाएगी। इसके लिए डाकघर परिसर में स्पेशल काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्पाद खरीदने के लिए ग्राहक को अपनी आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी में से किसी एक की छाया प्रति दिखानी होगी। काउंटर पर धनराशि भुगतान करने पर उत्पाद बिक्री की रसीद दी जाएगी। जिसके आधार पर ग्राहक वारंटी अवधि में तकनीकी आधार पर खराब उत्पाद बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने बताया कि उपकरण में कोई तकनीकी खराबी आने पर एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइट बिक्री की गई तिथि से तीन साल तक वारंटी देय होगी। जबकि पंखा की वारंटी ढाई साल होगी। वारंटी अवधि में ग्राहक रसीद दिखाकर डाकघर से उत्पाद बदल सकेगा। वापसी के समय ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

डाक अधीक्षक ने बताया कि एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखों की बिक्री डाकघरों से कराने का खास मकसद बिजली की बचत कराना है। डाकघरों में इसकी बिक्री से लोग सस्ते दामों में इसे खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed