फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नृत्य प्रतियोगिता में ईश मिश्र और मुस्कान ने बाजी मारी

नृत्य प्रतियोगिता में ईश मिश्र और मुस्कान ने बाजी मारी

Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
नृत्य प्रतियोगिता में ईश मिश्र और मुस्कान ने बाजी मारी
नृत्य प्रतियोगिता में ईश मिश्र और मुस्कान ने बाजी मारी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बिटिया सप्तरंग सांस्कृतिक सप्ताह के अंतिम दिन करीब ढाई सौ बच्चों ने जूनियर, सीनियर और समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर बेटी बचाओ का संदेश दिया। बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सदर विधायक योगेश वर्मा, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अनिल शुक्ल, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह और शिवकांत मिश्र ने मां सरस्वती का पूजन कर किया।
नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ईश मिश्रा ने प्रथम, दिव्या कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मुस्कान सिंह ने प्रथम और वैष्णवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सैधरी के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। सभी 250 प्रतिभागियों को महामंत्री डॉ. निमेष शुक्ला और रेखा बघेल ने सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किए। सप्ताह प्रभारी और सह सप्ताह प्रभारी शिवम् बघेल और आशीष मिश्र ने बेटियों के संरक्षण को किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि बिटिया वेलफेयर फाउंडेशन ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर उनका मनोबल बढ़ाया है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने महिला उत्थान के लिए फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर शालिनी मिश्र, दिनेश बघेल, कौशल किशोर वर्मा, महेश जायसवाल, वंशिका पारासर, निधि गुप्ता, अनीता, अनुराधा पटेल, रुचि बाजपेई, शालिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed