{"_id":"580e4b914f1c1b944ebc1e77","slug":"1500m-senior-boys-class-winner-of-the-race-became-ambarish","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ के अंबरीष बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ के अंबरीष बने विजेता
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का सोमवार को हुआ आगाज
तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार को जीआईसी मैदान पर हुई, जिसका उद्घाटन डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। पहले दिन हुई 1500 मीटर की दौड़ में लखीमपुर के छात्र अंबरीष विजेता रहे।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथ डीएम आकाशदीप ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का स्कूल स्तर पर भी आयोजन होना चाहिए, जिससे खेल को बढ़ावा मिल सके और गांवों में छिपी प्रतिभागियों का आगे आने का मौका मिले। वहीं एसपी अखिलेश चौरसिया ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी और कहा कि खेलकूद में भी आगे रहकर अपना, अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया जा सकता है। पहले दिन हुई 1500 मीटर दौड़ की रेस में लखीमपुर के छात्र अंबरीष प्रथम, हरदोई के छात्र मोहम्मद सानू द्वितीय और रायबरेली के छात्र महेंद्र पाल तृतीय रहे। इस दौरान डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता, बृजेंद्र नाथ शुक्ला, कुलवंद सिंह चीमा, क्षमा टंडन, सुमित नरायन दीक्षित , श्याम मूर्ति शुक्ला, अनुज कुमार, उमाकांत मिश्रा, राजेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
पहले दिन रहा अव्यवस्थाओं का बोलबाला
मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के पहले दिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा, जिससे इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने आए अन्य जनपदों के छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। दौड़ में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को न तो स्पोर्ट्स किट मिली और न ही जूते, जिससे विद्यार्थी नंगे पैर ही ट्रैक पर दौड़ने के लिए मजबूर हुए।