फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.50 lakh people will be excluded from the free ration scheme

Lakhimpur Kheri News: 1.50 लाख लोग निशुल्क राशन योजना से होंगे बाहर

Tue, 30 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
1.50 lakh people will be excluded from the free ration scheme
लखीमपुर खीरी। राशन न लेने और अब तक ई-केवाईसी न कराने वाले जनपद के 1.50 लोगों को अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग इन यूनिटों का राशन कार्ड की सूची से नाम काट देगा। इनकी जगह नए पात्रों के नाम जोड़े जाएंगे। जनपद में 8.40 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिसमें 1,09,618 अन्त्योदय व 7,31,218 पात्र गृहस्थी के उपभोक्ता हैं। अन्त्योदय के उपभोक्ताओं को प्रति राशन कार्ड 35 किलो राशन दिया जाता है, जबकि पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को पांच किलो राशन प्रति यूनिट दिया जाता है। जनपद में करीब 30,80,134 यूनिट हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि करीब 1.50 लाख यूनिट ऐसी हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। साथ ही यह लोग चार माह से राशन भी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में इन यूनिटों का नाम काट दिया जाएगा, ताकि इनकी जगह नए पात्रों के राशन कार्ड बनाए जा सके। इनको डाटा एकत्र कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed