फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   टेंट का पाइप उखाड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

टेंट का पाइप उखाड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 04 Apr 2019 01:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
टेंट का पाइप उखाड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत
ईसानगर। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगावर के मजरा त्रिकोलिया में टेंट का पाइप उखाड़ते समय जनरेटर के केबल से करंट लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसकी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सिंगावर ग्राम पंचायत के मजरा त्रिकोलिया निवासी शब्बीर के घर में बुधवार को उसकी लड़की की बरात आई थी। बरात विदा होने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे गांव का ही 23 वर्षीय विनोद टेंट का सामान समेट रहा था। टेंट के एक पाइप में जेनरेटर के केबिल से करंट आ गया। पाइप उखाड़ते समय विनोद को जोरदार करंट लगा जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए एंबुलेस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में नकहा के निकट उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed