{"_id":"5c1e65a5bdec225729082ee5","slug":"141545495973-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने अवैध शराब की बिक्री पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने अवैध शराब की बिक्री पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने अवैध शराब की बिक्री पर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी। नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव श्रम सेवायोजन एवं राजस्व सुरेश चंद्रा ने अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री पर सख्त नाराजगी जताई है। जिले में हो रही मौतों का संज्ञान लेते हुए नोडल अधिकारी ने अवैध शराब पर नाराजगी जताते हुए पैनी निगाह रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी में साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश सीएमओ को दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने जनपद में चिकित्सकों की कमी का जिक्र किया। ओयल में बने 200 बेड के चिकित्सालय के संबंध में सीएमओ ने प्रस्ताव रखा है कि महिला चिकित्सालय को वहां शिफ्ट करने से जिला चिकित्सालय में जगह की कमी की समस्या हल हो सकती है। एसपी पूनम ने कानून व्यवस्था एवं अपराधों की स्थिति का ब्योरा नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति का विवरण देते हुए बताया कि अब तक लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त भेजी जा चुकी है। दिव्यांग पेंशन के बारे में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि दूसरी किस्त लाभार्थियों के खाते में जा चुकी है। नोडल अधिकारी ने जनपद को ओडीएफ किए जाने पर सवाल किए, जिस पर सीडीओ रवि रंजन ने बताया कि 15 जनवरी तक शेष शौचालय निर्मित करके ओडीएफ किया जाना है। बैठक में एडीएम अरूण कुमार सिंह, डीडी बफरजोन डॉ अनिल कुमार पटेल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए आरके चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, सहायक श्रमायुक्त अखलाक अहमद, डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह मौजूद रहे।