फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खीरी के जंगल में अवैध शिकार की घटना उजागर

खीरी के जंगल में अवैध शिकार की घटना उजागर

Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खीरी के जंगल में अवैध शिकार की घटना उजागर
खीरी के जंगल में अवैध शिकार की घटना उजागर
विज्ञापन

क्रासर
खीरी और पीलीभीत वन विभाग की संयुक्त टीम ने पीलीभीत के पूरनपुर जंगल से पकड़े दो शिकारी
क्रासर
शिकारियों को पीलीभीत से भीरा जंगल में अवशेष पता करने को लाया गया
फोटो- 03एलकेएच504
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में एक बार फिर शिकार का मामला सामने आया है। मंगलवार खीरी और पीलीभीत वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से पूरनपुर जंगल में पकड़े गए दो शिकारियों से बाघ के नाखून बरामद किए थे। भीरा जंगल के निकट गांव महेशापुर निवासी इन तस्करों ने बाघ के नाखून भीरा जंगल से लाना बताया गया है।
मुखबिर की सूचना पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने वन विभाग की टीम गठित कर पीलीभीत रवाना की। जहां पीलीभीत और खीरी वन विभाग की संयुक्त टीम ने पूरनपुर जंगल में दबिश देकर दो शिकारियों को धर दबोचा। इनके पास से बाघ के नाखून बरामद हुए। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें यह बाघ के दांत भीरा जंगल से मिले हैं। वन कर्मियों ने इसकी सूचना उप-निदेशक बफरजोन डॉ अनिल कुमार पटेल को दी। सूचना के बाद उप-निदेशक ने गहराई से इसकी छानबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के पूरनपुर जंगल से पकड़े गए दोनों तस्कर भीरा के निकट महेशापुर गांव के निवासी दाताराम और जसवंत को बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम भीरा लेकर आई। जहां तस्करों के जंगल के अंदर बताए स्थानों पर लेकर गई काफी छानबीन की गई, लेकिन अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पीलीभीत जिले के पूरनपुर जंगल में पकड़े गए दोनों शिकारियों को बुधवार दोपहर भीरा रेंज लाया गया है। जहां उनके बताए गए चिन्हित स्थानों पर उन्हें ले जाया गया, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि दोनों शिकारी काफी शातिर लगते है। दोनों शिकारी वन विभाग को चकमा देने के फिराक में हैं। पूछताछ पर वह कभी बाघ तो कभी तेंदुए के दांत होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा होगा।

इंसेट
इससे पहले भी शिकार के मामले आ चुके हैं सामने...
कुछ महीने पहले खटीमा वन विभाग ने दो शिकारी पकड़े थे। उनके पास से बाघ की खाल और मांस बरामद हुआ था। उन्होंने मैलानी रेंज के बरौछा नाला के पास अर्जुन के जंगल से बाघ का शिकार करने की बात स्वीकारी थी। पकड़े गए शिकारी बांकेगंज ब्लॉक की पंचायत हरदुआ के गांव ढ़ाका और गोला के कमलापुर गांव निवासी थे। यही नहीं तीन माह पहले सीबीआई ने दिल्ली में मंगल लामा नाम के एक शिकारी को धर दबोचा था। पूछताछ में उसने भी खीरी के जंगल में बाघ का शिकार किए जाने की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed