{"_id":"5b795b5642c792465c2c970d","slug":"141534679894-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम फिर बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम फिर बदला
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव, 25 को मतदान, 28 को होगी मतगणना
लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के कार्यक्रमों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतदान 17 अगस्त और मतगणना 20 अगस्त को होनी थी। इसी बीच 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन से राष्ट्रीय शोक के चलते 17 अगस्त को होने वाला मतदान टाल दिया गया था।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम में फिर बदलाव किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान 25 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और मतगणना 28 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ब्यूरो