{"_id":"62717a66180a3644cd04ecdd","slug":"14-people-caught-gambling-rs-2-62-lakh-recovered-lakhimpur-news-bly483558271","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते 14 लोग पकड़े, 2.62 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते 14 लोग पकड़े, 2.62 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी।
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को कोतवाली सदर पुलिस एवं स्वॉट टीम (क्राइम ब्रांच) की संयुक्त टीम ने मोहल्ला संकटा देवी से जुआ खेलते हुए 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा है।
पुलिस ने बक्सा मार्केट से जुआ खेलते हुए रामजी गुप्ता, मनीष गुप्ता निवासीगण संकटा देवी कॉलोनी, प्रहलाद निवासी अयोद्धायपुरी, अमल अग्रवाल निवासी हाथीपुर, हरिलाल निवासी काशीनगर, घनश्याम गुप्ता निवासी पुरानी सब्जी मंडी, शैलेंद्र कुमार निवासी राजगढ़, शुभम गुप्ता निवासी खपरैला बाजार, मो. मीया रिजवी निवासी महेवागंज, अभिरल गुप्ता व सुशील सोनी निवासी संकटा देवी कॉलोनी, नीरज डालमिया निवासी देवकली रोड सुभाष नगर, श्रीकृष्ण मो. शांती नगर, हरपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी थाना सदर कोतवाली को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो लाख 44 हजार 500 रुपये माल फड़ एवं जामा तलाशी से 17,500 रुपये और नई ताश की गड्डियां बरामद की है। इसके अलावा, नौ बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी का चालान भेजा है। संवाद