फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   14 candidates filed nominations

14 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
14 candidates filed nominations
election - फोटो : amar ujala
सपा के एक, कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बुधवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें कांग्रेस के दो, सपा और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी ने एक-एक नामांकन कराया। इसके अलावा भारतीय सुभाष सेना, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी समेत कई प्रत्याशियों ने निर्दलीय नामांकन किया है। 
कलक्ट्रेट परिसर में पलिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सैफ अली नकवी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि मोहम्मदी सीट से संजय शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। श्रीनगर सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर मीरा बानो ने पर्चा भरा। गोला सीट से राष्ट्रीय विकल्प पार्टी से शमशुद्दीन, गोला से ही राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के राघवेंद्र सिंह चौहान, कस्ता सीट से कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के अरविंद कुमार, लखीमपुर सीट से भारतीय सुभाष सेना के ओमप्रकाश, पलिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नशीर अहमद, धौरहरा से भारतीय सुभाष सेना के सुरेश, मोहम्मदी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह, मोहम्मदी से निर्दलीय प्रत्याशी रचना शर्मा, मोहम्मदी से भारतीय सुभाष सेना के मलकीत सिंह, निघासन सीट से भारतीय सुभाष सेना के महिपाल सिंह, निघासन सीट से जन अधिकार मंच के रतनाकर ने नामांकन कराया। 
विज्ञापन


पति के सामने पत्नी भी मैदान
मोहम्मदी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने नामांकन कराकर चुनाव मैदान में है। वहीं इनकी पत्नी रचना शर्मा ने भी इसी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है। सूत्र बताते हैं कि अभी डमी कंडीडेट के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी पत्नी का पर्चा दाखिल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों-करोड़ों में प्रत्याशियों की हैसियत
पलिया से कांग्रेस प्रत्याशी सैफ अली नकवी के शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 35 हजार की नकदी है। जबकि 10 लाख चल और 45 लाख कीमत की अचल संपत्ति है। मोहम्मदी से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पास 1.20 लाख नकदी, 24 लाख की चल और 75 लाख की अचल संपत्ति है। श्रीनगर से सपा प्रत्याशी मीरा बानो के पास करीब 71 लाख की संपत्ति है। इसी तरह गोला से विकल्प पार्टी के शमशुद्दीन के पास 18 हजार नकद, 3.50 लाख चल संपति है। गोला से लोकशक्ति पार्टी के राघवेंद्र सिंह के पास 3.50 लाख नकद, 14 लाख चल संपति है। कस्ता से कम्यूनिस्ट पार्टी प्रत्याशी अरविंद कुमार के पास 40 हजार कैश और 2.5 लाख चल संपति है। लखीमपुर से सुभाष सेना प्रत्याशी ओमप्रकाश के पास 15 हजार कैश और 60.80 लाख चल संपत्ति, पलिया से निर्दलीय प्रत्याशी नशीर अहमद के पास 25 हजार कैश है। धौरहरा से सुभाष सेना प्रत्याशी सुरेश के पास 87 लाख की अचल संपति, मोहम्मदी से निर्दलय प्रत्याशी नरसिंह के पास 26 लाख चल-अचल संपत्ति, मोहम्मदी से सुभाष सेना प्रत्याशी मलकीत सिंह के पास 19 लाख चल और 1.42 करोड़ अचल संपत्ति, निघासन से सुभाष सेना प्रत्याशी महिपाल सिंह के पास 15 हजार कैश और 20 लाख अचल, निघासन से जन अधिकार मंच के प्रत्याशी रतनाकर के पास 24 लाख चल संपत्ति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed