फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हर प्रत्याशी ने किए जीत के दावे

हर प्रत्याशी ने किए जीत के दावे

Tue, 07 May 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हर प्रत्याशी ने किए जीत के दावे
भाजपा की जीत पक्की
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने जनता का आभार जताया। कहा कि धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लोग उन्हें दोबारा मौका देने जा रहे हैं। इसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगी। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए हर बूथ पर एकतरफा कमल वाला बटन दबाया है। दोपहर में ही विपक्ष हताश नजर आने लगा। पिछले कार्यकाल में जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें जल्दी से पूरा कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

कांग्रेस को जिताकर जनता ने बदला लिया
कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा है कि जनता का इस बार पूर्ण विश्वास मिला। वजह थी कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद सांसद ने मुड़कर जनता की ओर नहीं देखा। जनता ने उपेक्षा का बदला कांग्रेस को वोट देकर लिया। 23 मई को परिणाम आने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। हर बूथ पर कांग्रेस को वोट मिला है। इससे आज मुझे आभास हो गया है कि मेरी जीत सुनिश्चित है। भाजपा तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ती नजर आई। जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर उसकी सेवा करके और क्षेत्र में मेरे कार्यकाल में जो विकास कार्य रह गए थे, उनका विकास कराकर खरा उतरूंगा।
विज्ञापन


30 प्रतिशत में सिमट गए सभी, गठबंधन को 70 प्रतिशत वोट
गठबंधन प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी का कहना है कि सोमवार को मतदान में भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों को महज 30 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि सपा, बसपा गठबंधन को 70 प्रतिशत वोट मिले हैं। गठबंधन की जीत हो चुकी है। भाजपा, कांग्रेस के बूथों पर बस्ते तक लेने वाला कोई नहीं मिला। 23 मई को जब मतगणना होगी तो यह सच्चाई सामने आ जाएगी। इस चुनाव में युवाओं और महिलाओं ने अपनी ताकत दिखा दी है। मेरी जीत सुनिश्चित है। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रीय विकास कराना मेरी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed