फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गैंडा दर्शन बन रहा सैलानियों के लिए पहली पसंद

गैंडा दर्शन बन रहा सैलानियों के लिए पहली पसंद

Thu, 20 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
गैंडा दर्शन बन रहा सैलानियों के लिए पहली पसंद
गैंडा दर्शन बन रहा सैलानियों की पहली पसंद
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों को खूब भा रहा है इसका प्रमाण भी लगातार मिल रहा है। शुरूआती दौर में ही यहां सैलानियों का तांता लगा हुआ है। देशी के साथ विदेशी सैलानी भी यहां का रूख कर रहे हैं। इन सैलानियों को सबसे ज्यादा गैंडा दर्शन भा रहा है। जिसको लेकर सैलानी काफी उत्साहित होकर गैंडों का दर्शन कर रहे हैं। वहीं सैलानियों के इस भ्रमण में बाघ के दर्शन भी चार चांद लगा रहे हैं। जिससे यहां सैलानियों की आवाजाही बनी हुई वहीं पार्क प्रशासन भी इससे काफी खुश नजर आ रहा है।
दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ 15 नवंबर को हुआ था। जिसके बाद से ही सैलानियों का तांता यहां लगने लगा था। सैलानियों की संख्या देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो सभी इंतजार में बैठे हुए हों कि कब दुधवा पार्क खुले और वे वहां पहुंचे। शुरूआती एक महीने में जहां 3418 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया था। वहीं अब भी सैलानियों की आवाजाही पार्क में बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण गैंडा दर्शन माना जा रहा है। सैलानियों को गैंडा दर्शन काफी भा रहा है तथा स्वच्छंद विचरण करते हुए गैंडों को देखकर वह उत्साहित भी हो रहे हैं। दुधवा के अलौकिक वातावरण को देखने के साथ ही बाघ के हो रहे दीदार से भी सैलानियों में काफी खुशी है। सैलानियों की आमद से दुधवा प्रशासन में भी काफी खुशी का माहौल है। पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस पर्यटन सत्र में अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

----------
बेहतर दुधवा की कोशिशों में कामयाब नजर आ रहा पार्क प्रशासन
सैलानियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही यहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए लग रहा है कि बेहतर दुधवा की कोशिशों में पार्क प्रशासन काफी कामयाब नजर आ रहा है। पार्क अधिकारियों के मुताबिक सैलानी अतिथि हैं और उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। टैक्सी, गाइड, सुरक्षा आदि की बेहतरी के लिए भी कदम उठाने के बाद कुछ हद तक सुविधाओं को सही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed