{"_id":"5b4638164f1c1bc5248b5dd7","slug":"131531328534-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक परिचालक के वर्दी न पहनने पर एआरएम ने बस संचालन रोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक परिचालक के वर्दी न पहनने पर एआरएम ने बस संचालन रोंका
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11एलकेएच 206
चालक-परिचालक ने नहीं पहनी वर्दी, एआरएम ने रोका संचालन
परिवहन निगम के एमडी ने वर्दी पहनने के दिए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो के एआरएम ने बुधवार को वर्दी में न आने वाले चालक परिचालक के ड्यूटी जाने पर रोक लगा दी। बसों का संचालन ठप हो जाने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। हालांकि यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए बृहस्पतिवार को वर्दी में आने की चेतावनी देकर दोपहर बाद बस संचालन शुरू करा दिया।
सड़क सुरक्षा परिषद की लखनऊ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने चालक परिचालकों को वर्दी में ड्यूटी भेजने के निर्देश दिए थे। इस पर प्रबंध निदेशक पीगुरु प्रसाद ने निर्देर्शों का पालन करने के लिए एआरएम को पत्र भी जारी किया था। जिसे सूचना पट पर चस्पा किया गया था। उसके बावजूद चालक परिचालकों ने वर्दी पहनना जरूरी नहीं समझा। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एआरएम गोला ने बुधवार को वर्दी पहनकर न आने वाले चालक-परिचालाकों के ड्यूटी जाने पर रोक लगा दी। सुबह के वक्त बस संचालन रुक जाने से लखीमपुर शाहजहांपुर जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई। हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर दोपहर बाद बृहस्पतिवार से वर्दी पहनकर आने की चेतावनी देकर बस संचालन शुरू हो सका।
करीब 15 दिन पूर्व सभी चालक-परिचालकों को वर्दी पहनने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन किसी ने भी निर्देशों का पालन करना जरूरी नहीं समझा। इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत ड्यूटी पर रोक लगाने का कदम उठाना पड़ा है। कुछ चालक वर्दी में आए, जिन्हें ही ड्यूटी पर भेजा गया। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। - आरके श्रीवास्तव एआरएम गोला डिपो