{"_id":"5a087d3f4f1c1bf4688bac84","slug":"131510505791-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-भर मुस्तैद रहे अफसर, नहीं आए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-भर मुस्तैद रहे अफसर, नहीं आए सीएम
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन रविवार को दिन भर मुस्तैद रहा, लेकिन पीलीभीत दौरे के बाद सीएम का खीरी दौरा टल गया। सुबह ही जिले भर का पुलिस फोर्स पुलिस लाइन पहुंचा, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए फोर्स को शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया। डीएम आकाश दीप, एडीएम उमेश नारायन पांडेय, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा समेत कई विभागों के अधिकारी सुबह ही राजापुर मंडी पहुंचे और क्रय केंद्रों पर धान खरीद का जायजा लेकर किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान मंडी परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों में भी असमंजस बना रहा, लेकिन करीब एक बजे सीएम के पीलीभीत पहुंचने पर यहां के अफसर फिर से अलर्ट हो गए। पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों को चेक किया। सीएम का हेलीपैड पुलिस लाइन ग्राउंड में बनाया गया, जहां से उन्हें फ्लीट में राजापुर मंडी पहुंचना था। इसके लिए डीसी रोड होते हुए मार्ग पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया। तीन बजे के बाद से सीएम के लखीमपुर पहुंचने पर फिर से अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे, जिसके बाद पीलीभीत के चूका पार्क में सीएम के जाने पर उनके आने की संभावना कम हो गई। इस दौरान अधिकारी भी पल-पल की खबर पीलीभीत के सूत्रों से लेते रहे।
विज्ञापन
चार बजे के बाद जैसे ही सीएम का दौरा टलने की सूचना मिली तो अफसरों ने राहत की सांस ली। हालांकि अधिकारियों ने सीएम के संभावित दौरे की सूचना मिलते ही शनिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं, जिसके बाद रात भर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ-साथ सफाई की गई।
विज्ञापन