{"_id":"5a070ae84f1c1bd1538bc523","slug":"131510410984-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विजेता बने सारांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विजेता बने सारांश
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
12 वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता-2017 सब जूनियर पुरुष वर्ग शनिवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल में हुई। पांच वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेज व शहर के क्लब के 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मार्शल आर्ट की चैंपियनशिप का उद्घाटन भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निरूपमा अशोक ने किया। मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आफीसर्स कॉलोनी क्लब, वाईडी कॉलेज, एलपीएस, भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, एडम्स एकेडमी, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज, रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, अजय शांति डिग्री कॉलेज, इलाइट एकेडमी गोला, रामापुर क्लब सहित खीरी व फरधान क्लब के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. निरूपमा अशोक ने विजेताओं की हौसलाफजाई की और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मार्शल आर्ट आत्म सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों ने टेक्निक्स, पावर व स्पीड का शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के प्रथम विजेता को गोल्ड व द्वितीय को सिल्वर एवं तृतीय विजेता को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। निर्णायक मंडल के नेशनल रेफरी अफजाल अहमद, इफ्तिखार हुसैन खान, ताइक्वांडो सचिव एसएम आसिफ और एलपीएस प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये बने विजेता
अंडर 18 किलोग्राम- सारांश पुरवार प्रथम, मोहम्मद जुनैद द्वितीय
अंडर 21 किलोग्राम- साहिल प्रथम, आर्यन सिंह द्वितीय
अंडर 23 किलोग्राम- प्रथम सिंह प्रथम, नवनीत राज द्वितीय
अंडर 25 किलोग्राम- मनराज सिंह प्रथम, अर्श अग्रवाल द्वितीय
अंडर 27 किलोग्राम- तुषार पटेल प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय एवं आर्यन वर्मा तृतीय