{"_id":"5a0488c74f1c1bf2538bbbf2","slug":"131510246599-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार को और घना हुआ कोहरा, बढ़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार को और घना हुआ कोहरा, बढ़ी दिक्कतें
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
जिले में कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में कोहरा और घना हो गया। यह कोहरा दिन में भी छाया रहा। बुधवार रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह सात बजे तक नहीं छंटा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। लोगों को सुबह वाहन चलाने के लिए हेड लाइट जलानी पड़ी।
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। सड़कों पर वाहन रेंगरेंगकर चलते दिखाई दिए। बसों और दूसरे वाहनों की रफ्तार कम रहने से लोग अपनी मंजिल पर देर से पहुंच पाए। उधर, सुबह कोचिंग पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को तापमान कम रहा ठंड का असर भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन