फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 to 11 cane committees elected president

13 गन्ना समितियों में चुने गए 11 सभापति

Thu, 09 Apr 2015 10:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 09 Apr 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
13 to 11 cane committees elected president
जिले की 13 सहकारी गन्ना विकास समितियों में प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया गुरुवार को सभापति और उपसभापति के चुनाव के साथ पूर्ण हो गई। 13 में से 11 गन्ना सहकारी समितियों में सभापति और उपसभापति चुने गए, जबकि संपूर्णानगर और बेलरायां चीनी मिल समिति में डीएम के पदेन सभापति होने के कारण यहां उपसभापति चुने गए हैं। एआर कोआपरेटिव आरके सिंह ने बताया कि पलिया और लखीमपुर समिति में सभापति और संपूर्णानगर मिल समिति में उपसभापति के लिए चुनाव कराए गए हैं, जबकि नौ समितियों में निर्विरोध सभापति चुने गए हैैं। सभी को सर्टिफिकेट वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक मंडल के चुनाव में सुरेशचंद वर्मा को सभापति, महेंद्र सिंह को उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित किया गया। डीसीबी लखीमपुर के लिए नरायनलाल वर्मा, शाहजहांपुर के लिए जितेंद्र सिंह सहित कई चीनी मिलों और गन्ना संघ के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।
विज्ञापन

पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति पद पर विकास कपूर ने जीत हासिल की है, जबकि उपसभापति पर बिंदु मियां ने लाटरी से जीत हासिल की।
संपूर्णानगर। खीरी पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में दिलावरजीत सिंह निर्विरोध चुने गए, जबकि नहरोसा निवासी डायरेक्टर मोहम्मद कासिम गाजी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। सहकारी गन्ना विकास समिति में नीशू सिंह को सभापति तथा जरनैल सिंह को निर्विरोध उपसभापति चुना गया।
बेलरायां/ निघासन। तमाम अटकलों के बाद सत्तापक्ष से चीनी मिल उपसभापति को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। अमनदीप के निर्विरोध चुने जाने पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। चूंकि यहां सहकारी चीनी मिल है, इसलिए मिल समिति में डीएम पदेन सभापति होते हैं।
जंगबहादुरगंज। सहकारी गन्ना विकास समिति में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सभापति तथा वीरेंद्र सिंह यादव उपसभापति चुने गए।
बिजुआ। भीरा गन्ना सहकारी समिति चुनाव में आलोक कुमार मिश्रा को सभापति और कमलजीत कौर को उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कमलजीत बनीं पहली महिला उपसभापति
बिजुआ। सहकारी गन्ना विकास समिति चुनाव में मटैहिया सीट से निर्विरोध संचालक बनीं कमलजीत कौर ने भीरा गन्ना समिति में पहली उपसभापति बनने का गौरव हासिल किया है।
निर्वाचित प्रत्याशी
गन्ना समिति        सभापति            उपसभापति
लखीमपुर            रामचंद्र वर्मा         अनिल तिवारी
अरनीखाना           वंदना वर्मा          गीता देवी
गोला               सुरेश चंद्र वर्मा        महेंद्र सिंह
पलिया              विकास कपूर         बिंदु मियां
संपूर्णानगर चीनी मिल  डीएम (पदेन)        इंद्रजीत सिंह
मोहम्मदी            नीशू सिंह            जरनैल सिंह
बेलरायां             डीएम (पदेन)         अमनदीप सिंह
ऐरा                शालिनी चौधरी       त्रिभुवनलाल वर्मा
मैगलगंज            बृजेश सिंह           जसपाल सिंह

फरधान             अमित सिंह          अभिषेक गुप्ता
भीरा               आलोक कुमार मिश्रा    कमलजीत कौर
जेबीगंज            ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह      बीरेंद्र सिंह यादव
पीलीभीत-संपूर्णानगर   दिलावरजीत सिंह      कासिम अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed