{"_id":"69f6373ae97f2f1e2e03019b","slug":"125-complaints-were-received-but-only-10-cases-were-resolved-on-the-spot-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174232-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 125 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर निपटे सिर्फ 10 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 125 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर निपटे सिर्फ 10 मामले
Sat, 02 May 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबियां। स्रोत:
रमियाबेहड़। निघासन तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही फरियादियों की भीड़ तहसील परिसर में जुट गई।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के साथ करीब दो घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। उन्होंने सबसे पहले तहसील परिसर स्थित वाटिका में पौधारोपण किया।
इसके बाद आयोजित समाधान दिवस में कुल 125 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मोतीपुर की विपना चौधरी, सुमन, कुतुबा और पूजा को आवास की चाबियां सौंपी गईं। वहीं गौशालाओं के लिए भूसा दान करने वाले हरीपुरा निवासी जगत नारायण मौर्य, अर्जुन, नेकीराम और प्रमोद निषाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पलिया में जमीन और बिजली की समस्याओं की भरमार
पलियाकलां। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। राजस्व विभाग की शिकायतों का सबसे ज्यादा दबाव रहा, जबकि बिजली और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को लेकर भी लोग परेशान नजर आए।
एक महिला ने अपनी कक्षा 11 में पढ़ने वाली लापता बेटी की बरामदगी के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। महिला का आरोप था कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है, लेकिन पुलिस अब तक उसे बरामद नहीं कर सकी है।
ग्राम नगला निवासी यदुनंदन प्रसाद ने खेती की जमीन पर कब्जा और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की। वहीं मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी श्याम किशोर ने बिजली विभाग पर गलत बिल भेजने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बिल अचानक 11 हजार रुपये आ गया है।
मोहल्ला माहीगीरान के मोहम्मद अबरार ने स्मार्ट मीटर में खराबी की शिकायत कर उसे बदलवाने की मांग की। वहीं निर्मला देवी ने गैस एजेंसी पर बुकिंग के बावजूद सिलिंडर न देने का आरोप लगाया।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल तीन का मौके पर निस्तारण हो सका।