फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रेलकर्मी को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर

रेलकर्मी को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर

Thu, 16 May 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मी को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर
मैलानी। रेलवे खाले कॉलोनी में एक सांड़ ने शाम को क्वार्टर के बाहर चारपाई पर लेटे एक रेलकर्मी को पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे खाले कॉलोनी निवासी मोहम्मद फहीम रेलवे के बिजली विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं। शाम करीब सात बजे वह अपने सरकारी क्वार्टर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। इसी बीच वहां आए एक सांड़ ने उनको चारपाई समेत पटक दिया, जिससे उनके पैर, पसलियों और सिर में गंभीर चोटें आईं। पास पड़ोसी और घरवाले फौरन उन्हें रेलवे चिकित्सालय में ले गए, गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेलवे चिकित्सालय, बादशाहनगर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक कई को घायल कर चुका है सांड़
मैलानी। रेलवे खाले कॉलोनी के लोगों के मुताबिक कॉलोनी में घूम रहा सांड़ अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। वहां के निवासी सुशील बाल्मीकि ने बताया कि सांड़ ने पिछले दिनों 58 वर्षीय महेंद्र बाल्मीकि को उस समय पटक दिया था, जब वह घर के बाहर बैठे थे। सांड़ के हमले में उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। कॉलोनी में ही वहीं के निवासी 55 वर्षीय सुरेश बाल्मीकि को भी सांड़ ने पटक दिया था, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। यह सांड़ का तीसरा हमला है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप को अवगत कराकर हमलावर हो चुके छुट्टा सांड़ से निजात दिलाने को कहा गया है, लेकिन अब तक कुछ हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed