{"_id":"5b4638104f1c1b02278b5c64","slug":"121531328528-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने किया गाय का शिकार, मचा हड़कंप.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने किया गाय का शिकार, मचा हड़कंप.....
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 11एलकेएच406
गुलदार ने किया गाय का शिकार, हड़कंप
पहुंची वन विभाग की टीम, सर्च अभियान शुरू
संपूर्णानगर।
संपूर्णानगर वन रेंज के मिलेट्री फार्म सिंगाही खुर्द में कुछ दूर पर नईबस्ती बसी हुई है। उसी के पास खेत में एक गाय का शव मिला। इसकी सूचना वन विभाग को बस्ती के लल्लन गौड़ ने दी। जानकारी मिलने पर वन दरोगा ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश कुमार, दयाराम, रामकुमार, महेंद्र आदि की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने आसपास के इलाके का जायजा लिया। इस दौरान गुलदार के पग चिह्न मिले। इसको लेकर वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान भी चलाया। उच्चाधिकारियों से और स्टाफ की मांग वन विभाग की टीम ने की है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा है। यह भी कहा है कि गांव के लोग अकेले खेत में न जाएं।
बाघ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
पलियाकलां। इलाके के पर्वतिया घाट में बुधवार की सुबह जंगल से निकले बाघ ने गांव के पास दस्तक दी। इससे ग्रामीणों में दहशत है। कई स्थानों पर पगचिह्न भी मिले हैं। वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। ग्रामीण मेवालाल, रामकिशोर, रामपाल आदि ने बताया कि खेतों की ओर जाने पर उन्हें बाघ दिखा जिसपर वह वापस आ गए।