{"_id":"5ac379664f1c1bdd618b5354","slug":"121522760038-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पहले से ही बढ़कर आ गए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह पहले से ही बढ़कर आ गए बिल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कारपोरेशन ने एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों के अनमीटर्ड कनेक्शनधारकों के बिल में 35 फीसदी बढ़ोतरी लागू की है, जबकि बांकेगंज में जनवरी 2018 से उपभोक्ताओं के नए दरों पर बिल आने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।
पॉवर कारपोरेशन ने एक अप्रैल से अनमीटर्ड बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में 35 फीसदी बढ़ोतरी लागू की है। बांकेगंज में यह बढ़ोतरी जनवरी 2018 से ही लागू हो गई। इससे पहले दिसंबर 2017 तक अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों का बिल 224.30 रुपये आता था। इसके बाद जनवरी, फरवरी 2018 में 324 और 327 का बिल आया। अब अप्रैल में 405 रुपये का बिल आना चाहिए। यहां के लोगों को मार्च के जो बिल प्राप्त हुए वह 405 रुपये के हैं। जब लोगों को एक अप्रैल से अनमीटर्ड कनेक्शनों की बिलिंग 35 फीसदी बढ़ोतरी किए जाने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने सोचा कि अब उनका बिल 547 से अधिक आएगा, लेकिन जानकारी करने पर पता चला कि उनके बिल तो जनवरी से ही बढ़कर आ रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
मामले की जानकारी मिली है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू की गई है। इससे पहले अनमीटर्ड कनेक्शन धारकों के बिल 80 यूनिट के हिसाब से भेजे गए है। फिर भी जिनके बिल बढ़कर आए है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
- उमेश चंद्र सोनकर, एक्सईएन, गोला